• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश- शीघ्रता से करें समस्याओं का निस्तारण

CM Yogi Directs Officials: Resolve Grievances Promptly - Gorakhpur News in Hindi

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान, सरकार की प्रतिबद्धता है। मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले। हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को आश्वस्त किया कि हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा।
जनता दर्शन में एक महिला ने परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति का जिक्र कर बिटिया के विवाह में सहायता देने का अनुरोध किया। सीएम योगी ने जब महिला को प्रति जोड़ा एक लाख रुपये आवंटन वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में बताया तो वह खुश हो गई। महिला ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि योजना का लाभ उसकी बिटिया को भी दिला दीजिए। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों को जरूरी प्रक्रिया पूर्ण करने को निर्देशित किया।
जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में मुख्यमंत्री ने शीघ्रता से निस्तारण के निर्देश दिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Yogi Directs Officials: Resolve Grievances Promptly
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yogi adityanath janta darshan, gorakhnath temple news, public grievance up, cm yogi scheme, mass marriage scheme up, medical financial assistance up, uttar pradesh governance, public hearing cm yogi, land mafia action up, gorakhpur news update, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gorakhpur news, gorakhpur news in hindi, real time gorakhpur city news, real time news, gorakhpur news khas khabar, gorakhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved