• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री योगी ने की महागौरी की आराधना

Chief Minister Yogi worshiped Mahagaur - Gorakhpur News in Hindi

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की विधि-विधान से आराधना की। उन्होंने सभी देव विग्रहों का षोडशोपचार पूजन भी किया। पूजन के बाद योगी ने गोरखनाथ मंदिर में उनसे मिलने पहुंचे समाज के कई गणमान्य लोगों से उनका कुशलक्षेम पूछा। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने योगी को 'भारत माता' की छवि भेंट की। गोरक्षपीठाधीश्वर नवरात्र और विजयादशमी की पारंपरिक पूजा के लिए शुक्रवार को दोपहर बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रविवार की सुबह अनुष्ठानिक कार्यकर्मो के बाद दोपहर 12 बजे कन्या पूजन करेंगे। शाम चार बजे विजयादशमी की शोभायात्रा निकलेगा, जिसमें परंपरागत वेशभूषा में शामिल होकर वह मानसरोवर मंदिर जाएंगे। यहां चल रही रामलीला में वह भगवान राम का तिलक करेंगे।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Yogi worshiped Mahagaur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up news, up hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gorakhpur news, gorakhpur news in hindi, real time gorakhpur city news, real time news, gorakhpur news khas khabar, gorakhpur news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved