गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में होली खेली। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का पर्व हमारी गौरवशाली परम्परा, विविधता एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश देता है। होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय से लड़ने का प्रबोधन प्रदान करने के साथ ही, अपने पर्व एवं त्योहार परस्पर प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाने की प्रेरणा देता आ रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से होली का पर्व सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से मनाने की अपील करते हुए कहा कि अपने पर्व एवं त्योहार की पवित्रता एवं मर्यादा हम सबको बनाए रखनी है। इस दृष्टि से कोई भी ऐसा कार्य न हो, जिससे पर्व एवं त्योहार की मर्यादा भंग होती हो।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope