गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए उनके दैनिक ड्यूटी भत्ते को 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा की। साथ ही प्रदेश के 31 हजार से अधिक पीआरडी स्वयंसेवकों और उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की शुरुआत की। इसके तहत सरकारी और सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
गोरखपुर में पीआरडी जवानों के सम्मेलन और कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सरकारें आती हैं तो बदलाव दिखाई देता है और सभी के अच्छे दिन आते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पीआरडी स्वयंसेवकों की सेवाओं और उनके अनुशासन व सेवाभाव को देखते हुए उन्हें यह सुविधा उपलब्ध कराई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीआरडी स्वयंसेवकों ने प्रदेश में होने वाले विभिन्न आयोजनों को सफल बनाने के साथ राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस और प्रशासन का सहयोग किया है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था, चुनाव ड्यूटी समेत अलग-अलग जिम्मेदारियों में भी उन्होंने अपनी भूमिका निभाई है।
इन्हीं सेवाओं के प्रति सरकार की ओर से धन्यवाद के रूप में कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अब पीआरडी के 31 हजार से अधिक स्वयंसेवकों और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा सरकारी अथवा सूचीबद्ध अस्पतालों में मिलेगी। मुख्यमंत्री ने योजना की शुरुआत को पीआरडी के सभी परिवारों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2019 तक पीआरडी स्वयंसेवकों को ड्यूटी के लिए केवल 250 रुपये प्रतिदिन का भत्ता मिलता था। उनकी सरकार ने 2019 में इसे बढ़ाकर 375 रुपये किया। इसके बाद 2022 में इसे बढ़ाकर 395 रुपये और वर्ष 2025 में 500 रुपये किया गया। अब इसे बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किया जा रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पीआरडी जवानों की भूमिका को भी लगातार विस्तार दिया है। पहले जहां उन्हें पर्याप्त ड्यूटी नहीं मिलती थी, वहीं अब स्थिति यह है कि प्रदेश में पीआरडी जवान ड्यूटी के लिए कम पड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि पीआरडी स्वयंसेवकों को यातायात व्यवस्था, मेट्रो की सुरक्षा, एयरपोर्ट सुरक्षा और विभिन्न सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने चाहिए। इसके साथ ही पैमाइश आदि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में भी उनकी सेवाएं ली जा सकती हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि पीआरडी का जवान जिस जिम्मेदारी पर लगाया जाएगा, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएगा और परिणाम देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयासों से पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए सुविधाओं में बड़ा बदलाव आया है। पहले पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए अच्छे बैरक तक उपलब्ध नहीं होते थे, लेकिन अब प्रदेश के 56 जिलों में पुलिस कार्मिकों के लिए ऐसी इमारतें तैयार हो रही हैं, जो संबंधित जिले की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि यह बदलाव केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार की सोच में आए परिवर्तन का परिणाम है। सरकार का प्रयास है कि सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों को बेहतर कार्य वातावरण, सम्मान और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की वर्तमान प्रगति सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले की सरकारों के एजेंडे में प्रदेश का विकास नहीं था, बल्कि उनका ध्यान ‘सैफई सिंडिकेट’ के विकास तक सीमित था। उन्होंने कहा कि इसी कारण प्रदेश में गुंडागर्दी, दंगा और लूट जैसी स्थितियां पैदा हुईं। पहले माफिया को संरक्षण दिया गया और इसके कारण उत्तर प्रदेश जैसा समृद्ध राज्य पिछड़े और बीमारू राज्य की श्रेणी में पहुंच गया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग आज सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, वे वही लोग हैं जिन्हें जब मौका मिला तो वे परिणाम नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति काम करके परिणाम देता है तो असफल लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है कि जो काम वे नहीं कर सके, वह दूसरे ने कैसे कर दिया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में अक्षमता, भ्रष्टाचार और माफिया के सामने घुटने टेकने की प्रवृत्ति ने प्रदेश को नुकसान पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने कानून-व्यवस्था और विकास को प्राथमिकता देकर प्रदेश की दिशा बदलने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में प्रदेश का पैसा लूटा गया और अवैध कमाई को विदेशों में जमा कराया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों ने अपने परिवार और आने वाली कई पीढ़ियों के लिए धन जमा किया और उन्हें लगता था कि संकट आने पर वे विदेश भाग जाएंगे। उन्होंने दुबई का जिक्र करते हुए कहा कि जिन लोगों ने वहां पैसा छिपाया था, उन्होंने हाल के अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान मिसाइलें गिरने की खबरों के बीच अपनी संपत्ति को लेकर चिंता जताई।
मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जब अवैध कमाई पर संकट आता है तो उसकी चिल्लाहट भी उन्हीं लोगों के घरों में सुनाई देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब कानून का राज है और सरकार विकास तथा सुरक्षा के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने पीआरडी स्वयंसेवकों से भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, अनुशासन और सेवाभाव के साथ करने का आह्वान किया।
--आईएएनएस
बाल दिवस पर सोहा अली खान ने शेयर की माता-पिता की अनदेखी तस्वीरें, दोनों पंडित नेहरू के साथ आए नजर
राशिफल: शुक्रवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
महमूद के घर की एक बर्थडे पार्टी ने बदल दी जिंदगी, ऐसे बने नईम से जूनियर महमूद
बाल दिवस विशेष : शोहरत से पहले की यादें: बॉलीवुड के लोकप्रिय सितारों की बचपन की अनदेखी झलकियां
जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और बरुण सोबती की तिकड़ी मचाएगी धमाल, सुदीप शर्मा की ‘पुष्पक विमान’ का हुआ ऐलान
ओ एम के ट्रेलर में धनुष का फुल ऑन मास अवतार, ममूटी का दमदार दबदबा और साई पल्लवी का खूंखार अंदाज़!
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
राशिफल 12 नवंबर : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कुछ को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी
'जब नहीं था तो मांगते थे, अब मिल रहा है तो', बिग बी ने शेयर किया जिंदगी का बड़ा सत्य
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी : कियारा आडवाणी
अंडर-19 एशिया कप फाइनल में आज महामुकाबला : खिताब के लिए चौथी बार टकराएंगे भारत और पाकिस्तान
अपेक्षा पोरवाल ने जेलर-2 में रजनीकांत के साथ अपने अनुभव को बताया सपने के सच होने जैसा
'अरिजीत को हंसते-हंसते पेट में दर्द हो जाता है', काजी तौकीर ने बताया सिंगर का अनदेखा अंदाज
महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
'हम आपके हैं कौन' के फेमस सीन की प्रेरणा थी बड़जात्या की बचपन की शादी, जानिए पूरी कहानी
नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू, वाराणसी में गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी और की पूजा
चित्रांगदा सिंह ने की सलमान खान की जमकर तारीफ, बोलीं-वो सबको बेस्ट दिखाते हैं 
अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत : आखिरी गेंद पर चौका जड़कर पाकिस्तान को 1 विकेट से दी मात, पीएम मोदी और दिग्गज क्रिकेटरों ने दी बधाई

नई दिल्ली में होने वाले 'एससीओ सिविलाइजेशन डायलॉग' में हिस्सा लेगा पाकिस्तान

बलूचिस्तान में छापों के दौरान महिलाओं और बच्चों पर हमले का आरोप, कई घरों में लगाई गई आग
मेष, सिंह और तुला राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी : कियारा आडवाणी
अपेक्षा पोरवाल ने जेलर-2 में रजनीकांत के साथ अपने अनुभव को बताया सपने के सच होने जैसा
चित्रांगदा सिंह ने की सलमान खान की जमकर तारीफ, बोलीं-वो सबको बेस्ट दिखाते हैं
'जब नहीं था तो मांगते थे, अब मिल रहा है तो', बिग बी ने शेयर किया जिंदगी का बड़ा सत्य
बाल दिवस विशेष : शोहरत से पहले की यादें: बॉलीवुड के लोकप्रिय सितारों की बचपन की अनदेखी झलकियां
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में शनाया कपूर का डबल धमाका, रहस्य और रोमांच से भरपूर है सीरीज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 15/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope