• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी : आखिर क्यों शख्स ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े..यहां पढ़े

UP: Why did the man kill his father and cut the dead body into pieces.. read here - Gorakhpur News in Hindi

गोरखपुर। गोरखपुर में एक भयावह घटना में एक व्यक्ति ने संपत्ति विवाद को लेकर अपने 62 वर्षीय पिता की हत्या कर दी। 30 वर्षीय आरोपी संतोष कुमार गुप्ता ने पिता मुरली धर गुप्ता के शव को एक सूटकेस में रखने और इसे निपटाने के लिए टुकड़ों में काट दिया। यह घटना तिवारीपुर पुलिस सर्कल के तहत सूरज कुंड कॉलोनी में हुई। इस मामले में आरोपी के भाई प्रशांत गुप्ता की शिकायत पर रविवार को मामला दर्ज किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी (शहर) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुष्टि की कि संतोष उर्फ प्रिंस पर अपने पिता की हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

मुरलीधर की पत्नी का कोविड के दौरान निधन हो गया था। मुरली ग्राउंड फ्लोर पर जनरल स्टोर चलाता था और अपने घर की पहली मंजिल पर रहता था। संतोष ने तब हमला किया, जब पिता मुरली घर में अकेला था। मुरली के दूसरे बेटे प्रशांत गुप्ता ने कहा कि वह उस रात एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात घर पहुंचा तो वहां खून के धब्बे पाए।

एसपी ने पुष्टि की है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP: Why did the man kill his father and cut the dead body into pieces.. read here
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gorakhpur, santosh kumar gupta, murli dhar gupta, crime, crime news in hindi, crime news, gorakhpur news, gorakhpur news in hindi, real time gorakhpur city news, real time news, gorakhpur news khas khabar, gorakhpur news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved