• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मृतक छात्र के गांव पहुंच दी श्रद्धांजलि, जल्द कार्रवाई की उठाई मांग

shivam ojha murder case in gonda - Gonda News in Hindi

गोंडा। सेंट जेवियर्स इंटर कालेज के छात्र शिवम् ओझा के मसकनवा क्षेत्र स्थित पैतृक गांव बखरवा में क्रान्तिकारी मोर्चा के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन छात्र को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष काजी अब्दुल नजीब ने छात्र के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दुःख व्यक्त किया व घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि इस कांड के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने कहा कि छात्र को न्याय दिलाने के लिए मोर्चा प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रशासन से मिलकर घटना के दोषियों पर कार्रवाही की मांग करेगा।
यदि मांगों पर पंद्रह दिन के अंदर प्रशासन द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय पर क्रन्तिकारी मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन व आंदोलन किया जायेगा। अमजद खां, वीरेंद्र कुमार ओझा, पवन कुमार ओझा, मोतीचंद ओझा, राकेश कुमार ओझा, प्रबंधक ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, विवेक शुक्ला, शैलेन्द्र पाण्डेय, मनमीत सिंह, एस के राजभर, पुरुषोत्तम, उदय प्रसाद, अवधेश कुमार, एमएच खान, विनय उपाध्याय, हिमांशु, धनञ्जय सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-shivam ojha murder case in gonda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shivam ojha, student, murder case, gonda, crime, police, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved