• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लिपस्टिक व सलवार सूट में युवक का शव फांसी पर लटका मिला

body of a young man got hanged in gonda - Gonda News in Hindi

गोंडा। उत्तर प्रदेश में जनपद गोंडा के शहर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती के खैरा मोहल्ले में होठों पर लिपस्टिक और सलवार सूट पहने एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की, इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती स्थित खैरा मोहल्ले निवासी सुरेश और उनकी पत्नी शनिवार को एक वैवाहिक समारोह में गए थे। रविवार सुबह लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। बहुत खटखटाने पर नहीं खुला तो पड़ोसियों की मदद से पीछे के रास्ते अंदर पहुंचे। जहां उनके बेटे गोलू का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, जिसने सलवार सूट पहना हुआ था। यही नहीं मृतक के होठों पर लिपस्टिक लगी हुई थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया, मामले की जांच की जा रही है। यह आत्महत्या है या हत्या इसकी पड़ताल की जा रही है।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-body of a young man got hanged in gonda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: body, young man, got hanged, gonda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved