• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छपिया थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही गौकशी पर अवधकेसरी सेना ने किया थाना घेराव

Avadhkesari Sena gheraoed police station over rampant cow slaughter in Chhapiya police station area - Gonda News in Hindi

छपिया। छपिया थाना क्षेत्र में लगातार हो रही गौकशी की घटनाओं के विरोध में आज अवधकेसरी सेना ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ थाना छपिया का घेराव किया। संगठन के थाने पर पहुंचने से पहले ही कोतवाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी थाना परिसर छोड़कर चले गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घेराव के दौरान अवधकेसरी सेना के पदाधिकारियों ने मनकापुर क्षेत्राधिकारी (सीओ) से बात की। सीओ मौके पर पहुंचे और संगठन की मांगें सुनीं। सेना की प्रमुख मांगों में गौकशी में संलिप्त सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, उनके विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग शामिल है। इसके अलावा संगठन ने आरोपियों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) निकालने, इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों को भी नामजद करने और अगर आरोपियों के मकान-दुकान अवैध ज़मीन पर बने हैं तो उन पर बुलडोज़र चलाने की मांग रखी।
अवधकेसरी सेना ने विगत छह महीनों से हो रही कथित गौकशी में थाने और चौकियों के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं और उनकी निलंबन व गिरफ्तारी की मांग की है।
इसके साथ ही पिपरा माहिम स्थित KGN बीफ सेंटर का लाइसेंस निरस्त करने और उसे जारी करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी संगठन ने उठाई।
मौके पर स्थिति नियंत्रण में रही, लेकिन क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Avadhkesari Sena gheraoed police station over rampant cow slaughter in Chhapiya police station area
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: avadhkesari, sena, gheraoed, police, station, rampant, cow, slaughter, chhapiya, area, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved