• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एएसपी ने छपिया थाने का वार्षिक निरीक्षण किया मिली कई खामियां

ASP inspects annual check of Chapiya police station found many flaws - Gonda News in Hindi

गोंडा। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने छपिया थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। विवेचना में शिथिलता पर सख्त निर्देश दिये। उन्होंने पूरे थाने का व्यौरावार सघन मुआयना किया। श्री सिंह ने परिसर की साफ़-सफाई की देखरेख की। असलहों व कारतूसों का जी पी लिस्ट से क्रमवार मिलान किया। रजिस्टर चार आठ एन सी आर ग्राम व नामवार रजिस्टर मालखाना त्यौहार रजिस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने विवेचना सम्बंधित प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। थाने पर 38 विवेचना के मामले लंबित हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि पिछले साल का कोई भी विवेचना लंबित नहीं होना चाहिए। नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एस ओ चौकी प्रभारियों सब इंस्पेक्टर व आरक्षियों को विशेष निर्देश दिया कि कोई भी पुलिस महकमा का कर्मचारी थाने में आने वाले फरियादी के साथ अच्छा व्यवहार करेगा। व्यवहार में गड़बड़ी मिलने पर पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया जायेगा। उन्होंने मेस के बर्तन व खुले बाथरुम होने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में हर थाने व जवानों की संख्या बढायी जायेगी। साथ ही नये बैरक भी बनाये जायेगें। चौकी पर पुराने की मरम्मत करायी जायेगी। वाटर सप्लाई की व्यवस्था करायी जायेगी। इस मौके पर एसओ हर्षवर्धन सिंह नर सिंह गुलाब प्रसाद राम मणि उपाध्याय देवेश गुप्ता रविन्द्र यादव बब्बन अखिलेश आदि रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ASP inspects annual check of Chapiya police station found many flaws
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asp, inspects, annual, check, chapiya police station, found, many flaws, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved