• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोंडा में शराब सेल्समैन से 70 हजार की लूट का आरोपी मुठभेड़ में घायल, 19,500 रुपये बरामद

Accused in ₹70,000 robbery of liquor salesman injured in Gonda encounter; ₹19,500 recovered - Gonda News in Hindi

गोंडा । गोंडा में शराब सेल्समैन से 70 हजार रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी यश प्रताप सिंह की सोमवार तड़के पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लालपुर खालसा तिराहा के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर को गोंडा-लखनऊ हाईवे पर लालपुर चंद्रभान के पास रुद्रपुर विषय कंपोजिट शराब की दुकान के सेल्समैन अंकित गुप्ता के साथ लूट की वारदात हुई थी। आरोप है कि बदमाशों ने सेल्समैन के साथ मारपीट की और उनसे करीब 70 हजार रुपये लूट लिए। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इसी मामले में यश प्रताप सिंह फरार चल रहा था।
सोमवार तड़के तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि यश प्रताप सिंह लालपुर खालसा तिराहा के आसपास मौजूद है। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की रकम में से 19,500 रुपये बरामद किए है। इसके अलावा उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस बरामद रकम और अन्य सामान को 4 सितंबर की लूट की घटना से जोड़कर जांच कर रही है।
मुठभेड़ के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें गोली लगने के बाद युवक जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है। पुलिसकर्मी उसे उठाते नजर आ रहे हैं और उसके पैर में गमछा बांधते दिखाई देते हैं। इसके बाद युवक को ले जाते समय उसकी जेब की तलाशी लेकर रुपये बरामद किए जाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि लूट की घटना का खुलासा करते हुए यश प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं और जल्द उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accused in ₹70,000 robbery of liquor salesman injured in Gonda encounter; ₹19,500 recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gonda encounter, gonda, encounter, crime news in hindi, crime news, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved