• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

जेब काटने के शक में युवक को किया गंजा,5 गिरफ्तार..देखे तस्वीरें

गाजियाबाद। गाजियाबाद में जेब काटने के शक में भीड़ ने एक युवक को पहले मारा-पीटा। फिर गंजा कर दिया। युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। कहता रहा कि मैंने जेब नहीं काटी है। बावजूद इसके भीड़ ने ट्रिमर से उसके बाल काटकर गंजा कर दिया। पिटाई करने वालों का कहना था कि उन्होंने युवक को जेब काटते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। उसकी जेब से उस्तरा भी मिला है। फिलहाल, घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चार दिन पुरानी टीला मोड़ थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन की है। पीड़ित युवक का नाम शाहरुख बताया जा रहा है। भीड़ ने उसको खूब पीटा, कपड़े फाड़ दिए। वो रोता रहा, लेकिन लोग नहीं माने। डीसीपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उसकी जांच की गई। शुरूआती जांच में पता चला है कि पब्लिक ने जेब काटने के आरोप में एक लड़के को पकड़ लिया। फिर उसके बाल काट दिए। ऐसा वीडियो में भी दिख रहा है। जिस युवक के बाल काटे गए हैं उसका नाम शाहरुख है। हालांकि, अभी शाहरुख ने,थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। साहिबाबाद एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि एक वीडियो सामने आया था। इसमें शाहरुख नाम के एक युवक को कुछ लोग चोरी के आरोप में पीट रहे हैं। उसका मुंडन किया जा रहा है। इस मामले में टीला मोड़ पुलिस ने पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके नाम सलमान, शाहरुख, अनिल, जयकिशन और वाजिद है। वीडियो में भी इनके चेहरे की पुष्टि हो रही है। एसीपी वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ। कुछ लोगों ने इस मामले को धर्म से जोड़ने की कोशिश की। हालांकि, ऐसा नहीं था। इसमें जो पीड़ित है उसका नाम शाहरुख है। जबकि एक आरोपी का नाम भी शाहरुख है। यानी, यह एक घटना थी। चोरी के शक में ही युवक को पीटा गया था।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Young man made bald on suspicion of picking pocket, 5 arrested..see photos
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ghaziabad, tila mor police station, bhaskar verma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved