• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओडिशा से गांजा लाकर एनसीआर में बेचने वाले दो गिरफ्तार, 15 लाख कीमत का 30 किलो गांजा जब्त

Two arrested for bringing hemp from Odisha and selling it in NCR, 30 kg of hemp worth 15 lakhs seized - Ghaziabad News in Hindi

गजियाबाद। गजियाबाद पुलिस ने ओडिशा से गांजा तस्करी कर एनसीआर में लाकर बेचने वाले दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। इनसे करीब 30 किलो गांजा बरामद किया गया है। जिसे मार्केट में करीब 50 हजार रुपए प्रति किलो की कीमत से बेचा जाता था। बड़ी बात है कि ये लोग गांजे को ओडिशा में 2500 रुपए प्रति किलो से खरीदते थे। फिर प्राइवेट कार के जरिए गांजे को एनसीआर लाते थे। अक्सर तस्करी के लिए लग्जरी कार का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे किसी को शक ना हो सके। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना लोनी पुलिस ने दो शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 30 किलो 620 ग्राम गांजा और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की गई है। गांजे की कीमत 15 लाख रुपये बताई जाती है। आरोपियों की शिनाख्त आबिद और नौशाद के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वो ओडिशा के मुन्नीगुडा से गांजा खरीदकर लाते थे और जाफराबाद दिल्ली क्षेत्र में बेचते थे। आरोपी आबिद बागपत और नौशाद गाजियाबाद का रहने वाला है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two arrested for bringing hemp from Odisha and selling it in NCR, 30 kg of hemp worth 15 lakhs seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ghaziabad police, odisha, ganja smuggling, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved