• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जान जोखिम में डाल कर चलती कार से रील बनाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Three youths arrested for risking their lives to make reels from a moving car - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद। अपनी जान जोखिम में डालकर रील बनाने का शौक लोगों को जेल की सलाखों के पीछे तक पहुंचा रहा है। लेकिन फिर भी युवा तेज गाड़ियों पर स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गाजियाबाद में बीती रात तेज रफ्तार से चल रही एक कार की खिड़कियों से बाहर लटक कर स्टंटबाजी करते हुए कुछ युवकों का वीडियो सामने आया। इसके बाद पुलिस ने कार की नंबर प्लेट से कार मालिक तक पहुंच कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है और उनकी कार सीज की है। इनका एक साथी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, साहिबाबाद रेपिड मेट्रो स्टेशन के सामने रोड पर 3-4 युवक खतरनाक तरीके से चलती कार पर स्टंट करते दिखायी दे रहे हैं। वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
इसके बाद बेलेनो कार पर स्टंट कर रहे युवक प्रियांशु सिंह, अर्जुन त्यागी, राहुल आहुजा और सत्यम की पहचान कर 3 आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पकड़े गये युवको ने बताया कि घटना के समय दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाकर लौट रहे थे। घटना में शामिल कार बैलेनो को सीज किया गया है।
सोशल मीडिया पर कार और बाइक से स्टंट करने वाले युवकों के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, हर बार पुलिस कड़ी कार्रवाई करती है, हजारों रुपए के चालान करती है। युवकों को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ता है लेकिन फिर भी युवा अपनी जान और दूसरे की जान जोखिम में डालकर रील बनाने से बाज नहीं आ रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three youths arrested for risking their lives to make reels from a moving car
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ghaziabad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved