• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जमीन दिलाने के नाम पर 2.27 करोड़ की ठगी, महिला सहित तीन गिरफ्तार

Three arrested including a woman for cheating of Rs 2.27 crore in the name of getting land - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर कुल 2.27 करोड़ रुपए हड़प लेने और जान से मारने की धमकी देने वाले एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि 27 जुलाई को पीड़ित शिशु रंजन ने अपने ड्राइवर सुमित मिश्रा और उसके अन्य साथियों के खिलाफ जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर दो करोड़ से ज्यादा की रकम हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में पीड़ित को एक जमीन का सौदा करने की बात की गई थी और उसे बताया गया था कि यह जमीन सुमित मिश्रा और उसके साथियों के कब्जे में है। जिसके एवज में अलग-अलग खातों में पीड़ित से रुपए ट्रांसफर करवाए गए थे और इसके फर्जी कागज भी तैयार करवाए जा रहे थे।
पुलिस ने मामले में छानबीन करते हुए शिवकुमार दूबे उर्फ ऋषू (26), आकाश मिश्रा (25) और गरिमा मिश्रा, पत्नी सुमित मिश्रा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला है कि पीड़ित शिशु रंजन कुमार के खाता से अलग अलग तारीख में गरिमा मिश्रा के बैंक अकाउंट में 6,98,000 का ट्रांजैक्शन हुआ है। आकाश मिश्रा के खाते में भी 6,08,100 का ट्रांजैक्शन किया गया है।
वहीं, शिव कुमार दूबे उर्फ ऋषु ने पीड़ित से कई बार नकद रुपए लिए थे। पूछताछ में पता चला है कि सुमित मिश्रा उर्फ राजकुमार मिश्रा के कहने पर रुपए अकाउंट में मंगवाए गए थे। इसके अलावा अन्य रुपए सुमित मिश्रा और उसके अन्य साथियों ने पीड़ित से लिए थे। इस मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three arrested including a woman for cheating of Rs 2.27 crore in the name of getting land
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ghaziabad, fraud, woman, accused, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved