• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पेट्रोल पंप से चोरी, बाहर निकलकर खरीदी सिगरेट, फोन-पे से किया पेमेंट, गिरफ्तार

Stolen from petrol pump, bought cigarette after going out, paid through phone-pay, arrested - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने एक पेट्रोल पंप पर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब आसपास के पंप के सीसीटीवी को चेक किया तो पता चला कि चोरी के बाद जो युवक बाहर निकला है उसने पास की ही पान की दुकान से एक सिगरेट खरीदी थी और उसका पेमेंट फोनपे के जरिए किया था। चोर की यही गलती उस पर भारी पड़ गई और पुलिस ने उस ट्रांजैक्शन के जरिए उसका रिकॉर्ड निकाला और उसे धर-दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 लाख रुपए भी बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 8 अगस्त को थाना क्रासिंग रिपब्लिक पर वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि 7 अगस्त को करीब 11.00 बजे अज्ञात चोरों द्वारा प्रतीक फ्यूल स्टेशन (पेट्रोल पम्प) की ऑफिस की तिजोरी से 2,33,000 रुपये चोरी कर लिये गये हैं।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए विशाल शर्मा और जैद को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे 2 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Stolen from petrol pump, bought cigarette after going out, paid through phone-pay, arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ghaziabad, petrol pump, theft, accused arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved