गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मंडोला गांव पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने शनिवार को यहां राज्य की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से फेल बताया। उन्होंने किसानों पर पुलिस कार्रवाई को बर्बर करार दिया और कहा कि मंडोला गांव में किसानों पर अत्याचार किया गया है, महिलाओं को पीटा गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हाल ही में पुलिस ने भूमि अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठी चार्ज किया था। इसी सिलसिले में शनिवार को यहां राज बब्बर किसानों से मिलने पहुंचे।
कुछ दिन पहले ही मंडोला गांव में किसानों और प्रशासन में जमीन अधिग्रहण को लेकर झड़प हुई थी। स्थिति खराब होने और तनाव की वजह से गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
राज बब्बर शनिवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यहां पहुंचे और किसानों से मिलकर उनसे बातचीत की।
-आईएएनएस
सऊदी अरब ने भारत सहित 16 देशों में नागरिकों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध
डब्ल्यूएचओ द्वारा देश की आशा बहनों को सम्मान मिलना पूरे देश के लिए गर्व का विषय : प्रियंका गांधी
दिल्ली दंगों की साजिश का मामला : हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता की जमानत याचिका पर नोटिस जारी किया
Daily Horoscope