• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नमो भारत: दो साल शानदार और बेमिसाल, 2 करोड़ यात्राएं पूरी, फेवरेट ट्रांजिट सिस्टम भी बना

Namo Bharat: Two years of remarkable and unprecedented service, 20 million journeys completed, and a favorite transit system. - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद । दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत ट्रेन ने परिचालन के दो साल के भीतर 2 करोड़ कम्यूटर ट्रिप्स का बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है। आधुनिक तकनीक पर आधारित इस तेज परिवहन प्रणाली ने न सिर्फ लाखों यात्रियों की सुविधा बढ़ाई है, बल्कि क्षेत्र में यात्रा के तरीके को भी पूरी तरह बदल दिया है। अक्टूबर 2023 में परिचालन शुरू होने के बाद से यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है, जो नमो भारत पर लोगों के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। प्रधानमंत्री द्वारा 20 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद-दुहाई डिपो के बीच 17 किमी लंबे प्राथमिक खंड का उद्घाटन किया गया था। इसके एक महीने के भीतर नवंबर 2023 में 72,000 से अधिक यात्राएं दर्ज की गईं। वर्ष 2024 में कॉरिडोर के मोदीनगर नॉर्थ और बाद में मेरठ साउथ तक विस्तार के बाद राइडरशिप में बड़ी वृद्धि हुई। साल 2024 के अंत तक 42 किमी का खंड जनता के लिए उपलब्ध था और दिसंबर में मासिक राइडरशिप बढ़कर लगभग 7 लाख पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10 गुना अधिक थी। जनवरी 2025 में न्यू अशोक नगर-साहिबाबाद सेक्शन के उद्घाटन के साथ दिल्ली के दो स्टेशन न्यू अशोक नगर और आनंद विहार को भी जोड़ा गया, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और मजबूत हुई। विस्तार के साथ जुलाई 2025 तक मासिक राइडरशिप 15 लाख पहुंच गई। इसी दौरान दैनिक यात्री संख्या 81,550 के सर्वोच्च आंकड़े पर पहुंची। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 55,000-60,000 लोग नमो भारत से यात्रा कर रहे हैं। यात्रियों के अनुसार, कम यात्रा समय, आरामदायक सफर, समयबद्ध संचालन और भीड़ में भी बेहतर सेवा नमो भारत की लोकप्रियता की प्रमुख वजहें हैं।
बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी 15 मिनट से घटाकर 10 मिनट कर दी गई है और भविष्य में इसे 3 मिनट तक लाने की तैयारी है। मेरठ के यात्रियों से लेकर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों तक, सभी वर्ग नमो भारत को सुविधाजनक, सुरक्षित और किफायती बताते हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित कोच, वातानुकूलित डिब्बे और ट्रैफिक जाम से मुक्त तेज यात्रा यात्रियों को आकर्षित कर रही है।
एनसीआरटीसी फर्स्ट और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए रैपिडो, उबर और इलेक्ट्रिक बसों को स्टेशनों से जोड़ रही है। साथ ही दिल्ली मेट्रो के साथ इंटीग्रेटेड टिकटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। फिलहाल, 55 किमी का खंड जनता के लिए परिचालित है। शेष सेक्शन खुलने के बाद सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक निर्बाध क्षेत्रीय कनेक्टिविटी संभव हो जाएगी। इसके साथ ही मेरठ मेट्रो भी इसी कॉरिडोर पर चलेगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Namo Bharat: Two years of remarkable and unprecedented service, 20 million journeys completed, and a favorite transit system.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: namo bharat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved