• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेड बर्तनों और खाने में मिला रही थी यूरिन, वीडियो आया सामने, महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

Maid was mixing urine in utensils and food, video surfaced, woman filed a case - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद । गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी घरेलू सहायिका पर रसोई के अंदर बर्तन में यूरिन करने और उससे रोटी बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के एक घर में काम करने वाली सहायिका का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह किचन के अंदर ही एक बर्तन में यूरिन करती हुई दिखाई दे रही है। आरोप है कि इसके बाद वह उसे बर्तनों पर डाल देती है और खाना बनाने में भी उसे मिलती है। महिला ने अपनी जो शिकायत थाने में दर्ज कराई है उसके मुताबिक उसके परिवार के सभी सदस्यों को पेट और लीवर संबंधी कई बीमारियां बीते कुछ सालों से हो रही है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि अपनी घरेलू सहायिका पर शक होने पर उन्होंने किचन में एक मोबाइल छुपा कर रख दिया और उस पर वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद सच्चाई उनके सामने आई तो उनके होश उड़ गए।
इसके बाद महिला थाने पहुंची और उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी कामवाली रीना, जो पिछले आठ वर्ष से उनके घर पर भोजन बनाती है। उस पर शक होने पर मोबाइल के कैमरे से किचन की रिकॉर्डिंग की गई। जिसमें पाया कि उसने किचन के बर्तन में मूत्र- निष्कासित किया और वहीं मूत्र से रोटियां बनाई। उन्होंने पुलिस को ये भी बताया कि बीते कई महीने से उनका परिवार लिवर की बीमारी से ग्रसित है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने इस महिला को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maid was mixing urine in utensils and food, video surfaced, woman filed a case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: woman, video, urine, food, ghaziabad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved