• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से महेंद्र प्रताप सिन्हा को बड़ी राहत, बिजली बिल का बोझ हुआ कम

Mahendra Pratap Sinha finds major relief through PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana; electricity bill burden eased - Ghaziabad News in Hindi

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लोगों के लिए राहत का माध्यम बन रही है। जिले के छुरा ब्लॉक के अतरमरा गांव में योजना के तहत घरों पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। इससे लाभार्थियों को बिजली बिल के खर्च से राहत मिल रही है। गांव के निवासी महेंद्र प्रताप सिन्हा भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। लाभार्थी का कहना है कि सोलर पैनल लगवाने के बाद उन्हें हर महीने आने वाले भारी बिजली बिल से राहत मिली है और उनके कारोबार को भी फायदा हुआ है। महेंद्र प्रताप सिन्हा पहले हर महीने करीब एक हजार रुपए से लेकर छह हजार रुपए तक बिजली बिल का भुगतान करते थे। लगातार आने वाले बिल से वह परेशान हो गए थे। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर पर सोलर पैनल लगवाया। अब उन्हें बिजली बिल के खर्च में राहत मिली है।
लाभार्थी ने अपने घर पर तीन किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया है। इसकी कुल लागत एक लाख 90 हजार रुपए आई। योजना के तहत उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुल एक लाख आठ हजार रुपए की सब्सिडी मिली। इस सरकारी सहायता से सोलर पैनल लगवाने में उनके खर्च का बोझ कम हुआ।
योजना के लाभार्थी महेंद्र प्रताप सिन्हा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने से उन्हें बहुत फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर उन्हें केंद्र और राज्य सरकार से कुल एक लाख आठ हजार रुपए की सब्सिडी मिली, जबकि इसकी कुल लागत एक लाख 90 हजार रुपए रही।
लाभार्थी ने आगे कहा कि बिजली बिल से बहुत परेशान हो गया था मैं। मुझे बहुत फायदा मिला है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। सोलर पैनल की जो योजना लागू की है, बहुत बढ़िया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mahendra Pratap Sinha finds major relief through PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana; electricity bill burden eased
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm surya ghar muft bijli yojana, mahendra pratap sinha, gariaband, chhattisgarh, solar panel, rooftop solar, solar subsidy, renewable energy, electricity bill savings, government scheme, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved