गाजियाबाद । गाजियाबाद में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को संबोधित करते हुए इंडिया ब्लॉक पर परिवारवाद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक नवंबर को यह सभी लोग रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाने के लिए नहीं, बल्कि परिवार को बचाने के लिए एकजुट हुए, जनता इनकी सच्चाई को अच्छे से जानती है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास देखा है, जो विपक्ष को पसंद नहीं आ रहा है। 2014 से पहले भारत में अविश्वास, अराजकता, नक्सलवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब सुरक्षित है और आतंकवाद तथा नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमें लोकतंत्र पर उपदेश दे रही है। यह वही कांग्रेस है जिसने 1975 में देश में आपातकाल लगाया था। जिस कांग्रेस ने कभी आपातकाल लगाने की साजिश रची थी, उसका आज हमें लोकतंत्र पर उपदेश देना बेहद हास्यास्पद है। भारत का हर नागरिक लोकतंत्र के प्रति जागरूक है और वह जानता है कि लोकतंत्र के रास्ते में आने वाली रुकावटों को कैसे मजबूती से तोड़ना है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल एक सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। जब वे चुनाव जीतते हैं, तो इसे अपनी काबिलियत का प्रमाण बताते हैं, लेकिन हारने पर ईवीएम को दोष देने लगते हैं।
देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हुआ है। दिल्ली और मेरठ के बीच रैपिड रेल का संचालन इसका उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के शासनकाल में देश में एम्स की संख्या सीमित थी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए एम्स शुरू किए गए और इनकी संख्या बढ़कर 23 हो गई। उन्होंने आईआईटी, आईआईएम और 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज' दिए गए।
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उनकी तुलना एक ऐसे छात्र से की, जो बार-बार परीक्षा में असफल होने के बाद अपनी गलती मानने के बजाय कॉपी बदलने का आरोप लगाता है।
उन्होंने कहा कि मैंने कल भी कहा था कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की स्थिति गांव के उस लड़के जैसी है, जो बार-बार परीक्षा में फेल होता है और हर बार नया बहाना बनाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस की ओर से की जा रही राजनीति को देश देख रहा है। कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की विश्वसनीयता को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।
पीएम मोदी का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि देश में हाईवे का बेहतर नेटवर्क तैयार हुआ है और सार्वजनिक परिवहन के लिए मेट्रो जैसी सुविधाओं का विस्तार किया गया है। उन्होंने दावा किया कि दलितों और वंचितों के लिए चार करोड़ आवास बनाए गए हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और दिल्ली में भारत मंडपम जैसे निर्माण कार्य हुए। पहले गरीबों को राशन मिलने में दिक्कत होती थी और किसान परेशान रहते थे। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे किसानों को आर्थिक सहायता मिली है।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि यह किसानों के सम्मान की बात है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए कई कदम उठाए हैं और गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई हैं। कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि जब कोरोना के कारण पूरी दुनिया प्रभावित थी, उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों में जाकर लोगों के साथ खड़े होने का काम किया। देश में कोरोना की जांच और वैक्सीन की मुफ्त व्यवस्था की गई। भारत में बनी वैक्सीन ने देश के लोगों को सुरक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इसे 100 से अधिक देशों तक पहुंचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उस समय वैक्सीन को लेकर दुष्प्रचार किया और सरकार के प्रयासों पर सवाल उठाए।
योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिक्र करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई और सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन कांग्रेस और सपा के नेता समारोह में शामिल नहीं हुए। इन दलों ने लंबे समय तक राम मंदिर का विरोध किया और विकास की योजनाओं में बाधा डालने का काम किया।
मुख्यमंत्री ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली का जिक्र करते हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 1984 सिख दंगा कोई भूला नहीं है, कांग्रेस ने रैली करने के लिए उसी दिन को जानबूझकर चुना।
योगी ने कहा कि 1984 में दिल्ली की सड़कों पर वर्षों से रह रहे हिंदू और सिख समुदायों के बीच सौहार्द को नुकसान पहुंचा था और सिख समुदाय के लोगों का कत्लेआम हुआ था।
कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है और विभिन्न राज्यों में उसे चुनावी जवाब दे चुकी है। उन्होंने दावा किया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में देश के 20 राज्यों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था और 18 राज्यों में पार्टी को कोई सीट नहीं मिली थी।
उन्होंने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात और सिक्किम का जिक्र करते हुए कहा कि इन राज्यों में कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अपनी कमजोरियों का विश्लेषण करने के बजाय चुनाव आयोग, ईवीएम और एसआईआर को जिम्मेदार ठहराती है। यह हास्यास्पद स्थिति है।
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकारों के दौरान दंगे, अराजकता और कर्फ्यू जैसी स्थितियां देखने को मिली थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की राजनीति का उद्देश्य जनता के बीच भ्रम और अराजकता पैदा करना है। भाजपा ने कांग्रेस, सपा और उनके सहयोगी दलों को बेनकाब करने का निर्णय लिया है ताकि जनता तक उनकी राजनीति की सच्चाई पहुंचाई जा सके।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने देशभर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत पदयात्रा का आह्वान किया है। देशभर में 100 स्थानों पर पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं।
--आईएएनएस
इस दिवाली घर से दूर रहे कार्तिक आर्यन, लंदन में कैप्टन इंडिया की शूटिंग के बीच आई अपनों की याद
सतिंदर सरताज की पोस्ट पर फिदा फैंस, बोले- 'आपके शब्दों में भी सुकून है और तस्वीरों में भी'
‘मैं आपकी हरकतें बर्दाश्त करूंगी’, पति अपरेश रंजीत के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर का मजेदार पोस्ट
दिवाली की यादों में खोए बाबिल, बोले- 'बाबा की हंसी और कहानियां पूरे घर को रोशन कर देती थीं'
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
'बिग बॉस 20' में दुल्हन बने काजी तौकीर को हुआ असहज अनुभव, बोले- महिलाओं को रोज झेलना पड़ता है उत्पीड़न
रामायण ने दिवाली पर बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड, 4 दिन में 500 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
'अरासन' में सिम्बु का पहला लुक आउट, मुकाबले में गुंडों से अकेले भिड़ते दिखे
बच्चों को दीपावली के रीति-रिवाज सिखा रहीं इशिता दत्ता, बताया- 'चाहती हूं वे भी इन्हें आगे बढ़ाएं'
दीपावली सेलिब्रेशन में नॉनवेज खाती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
करीना कपूर के दिवाली लुक में दिखी शाही विरासत की झलक, पहनी 200 साल पुरानी कलगी
आशुतोष राणा- साढ़े तीन साल की उम्र में खुद रख लिया था अपना नाम, पंडित जी के एक मंत्र से प्रभावित होकर मां से कही थी यह बात
3 दिन, 12 घंटे की शिफ्ट और बर्फ जैसा ठंडा पानी, रवीना टंडन ने सुनाई 'टिप टिप बरसा पानी' के पीछे की कहानी
साप्ताहिक राशिफल 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
दिवाली पर घर के किस कोने में करें मां लक्ष्मी की पूजा? जानें पूजन की सही विधि, सामग्री और पूरी तैयारी
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- उत्तराखंड में हर वर्ग के कल्याण और प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो रहा

ट्रम्प इमिग्रेशन समझौते के लिए तैयार, माफी देने से किया इनकार

पद्म श्री पंडित मणिलाल नाग का निधन, 88 साल की उम्र में कोलकाता में ली अंतिम सांस
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 10/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope