गाजियाबाद पुलिस ने 2 शातिर चैन लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस को 5 सोने की चैन 1 पिस्टल और मोटरसाइकल बरामद की है।
पुलिस गिरफ्त में खड़े ये ये 2 शातिर बड़े ही शातिराना अंदाज में सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को अपना निशाना बनाते थे। अकेले में किसी सुनसान जगह पर ये मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को हथियारों के बल पर आतंकित कर लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे।
वहीं जब कविनगर पुलिस ने इन बदमाशों को रोका, तभी इन बदमाशों ने पुलिस पर गोली दाग दी और भागने लगे ।पुलिस ने पीछा कर इन बदमाशों को धर दबोचा।
पकड़े गए दोनों अपराधियों का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है।अब पुलिस इनके ओर साथियों की तलाश में जुट गई है।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope