• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गाजियाबाद : नमो भारत ट्रेन में अश्लील कृत्य का वीडियो वायरल, युवक-युवती और ट्रेन ऑपरेटर पर मुकदमा दर्ज

Ghaziabad: Obscene Act Video Goes Viral on Namo Bharat Train; Case Registered Against Couple and Train Operator - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ रूट पर चलने वाली आधुनिक नमो भारत रैपिड ट्रेन (आरआरटीएस) में बनाया गया आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। अब इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक और युवती को ट्रेन के प्रीमियम कोच में सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य करते दिखाया गया है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए युवक-युवती समेत वीडियो बनाने वाले ट्रेन ऑपरेटर पर बड़ी कार्रवाई हुई है। बता दें कि सबसे पहले मामले की शिकायत डीबीआरआरटीएस (मेंटेनेंस एजेंसी) के सुरक्षा प्रमुख दुष्यंत कुमार ने 22 दिसंबर को मुरादनगर थाने में दी थी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक-युवती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य) और धारा 77 (वॉयेरिज्म) के साथ-साथ आईटी एक्ट की धारा 67 (अश्लील सामग्री प्रसारण) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही, वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल करने वाले ट्रेन ऑपरेटर पर भी अभियोग लगाया गया है।
दरअसल, ट्रेन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस घटना का वीडियो एक कर्मचारी (ट्रेन ऑपरेटर) द्वारा मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया गया था। बाद में उसने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
इससे पहले सहायक पुलिस आयुक्त (मसूरी) लिपि नगायच ने बताया था कि मामले में आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही चल रही है। वीडियो से आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जांच में पता चला है कि युवक बीटेक और युवती बीसीए की छात्रा है, दोनों गाजियाबाद के नजदीकी कॉलेजों से हैं।
यह घटना नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा और निजता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। एनसीआरटीसी ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज केवल कंट्रोल रूम से मॉनिटर होती है, लेकिन लीक होने पर सख्त कार्रवाई की गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ghaziabad: Obscene Act Video Goes Viral on Namo Bharat Train; Case Registered Against Couple and Train Operator
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ghaziabad, obscene act video goes viral on namo bharat train, namo bharat train, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved