• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गाजियाबाद : मां को धक्का देने से मौत, आरोपी माजिद गिरफ्तार

Ghaziabad: Mother died after being pushed, accused Majid arrested - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां मामूली कहासुनी के बाद एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई। सूत्रों के अनुसार, दो बेटे अपनी मां के साथ इस इलाके में रहते थे। कल देर रात उनकी किसी बात पर पड़ोस में रहने वाले माजिद नाम के युवक से कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान माजिद ने गुस्से में आकर बुजुर्ग मां को ज़ोरदार धक्का दे दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी माजिद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में माजिद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस ने माजिद का मेडिकल परीक्षण करवाकर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में गहरा शोक व्याप्त है और लोग इस हिंसक घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ghaziabad: Mother died after being pushed, accused Majid arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ghaziabad, mother, died, pushed, accused, majid, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved