• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गाजियाबाद: केमिकल गोदाम में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद काबू

Ghaziabad: Massive fire at chemical warehouse; brought under control after hours of effort - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद । गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित एक केमिकल गोदाम में गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार और ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, 11 जून को दोपहर करीब 2:05 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को सूचना मिली कि खसरा नंबर-159, आदर्श नगर, नंदग्राम स्थित आरएनजी ट्रेडिंग कंपनी के केमिकल गोदाम में आग लग गई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी कोतवाली चार फायर टेंडरों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने देखा कि गोदाम से घना काला धुआं निकल रहा था और आग तेजी से फैल रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर फायर स्टेशन वैशाली से दो वाटर ब्राउज़र और एक अतिरिक्त फायर टेंडर तथा फायर स्टेशन साहिबाबाद से भी दमकल वाहन बुलाए गए। कुल सात दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के अभियान में लगाया गया।
केमिकल सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी और धुएं की अधिकता के चलते दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद फायर सर्विस के जवानों ने विशेष सुरक्षा उपकरण बीए (ब्रीदिंग अपरेटस) सेट पहनकर अंदर पहुंचने का साहसिक प्रयास किया। लगातार फोम और पानी की पंपिंग कर आग को चारों तरफ से घेरा गया और नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।
दमकल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के चलते आग को समय रहते पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। साथ ही गोदाम के आसपास स्थित अन्य गोदामों और आवासीय भवनों तक आग फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ghaziabad: Massive fire at chemical warehouse; brought under control after hours of effort
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chemical warehouse, ghaziabad, massive fire at chemical warehouse, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved