• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सूखे मेवे की पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग, काबू पाने में लगीं फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां

Ghaziabad: Fire broke out in dry fruits packaging factory five vehicles of fire brigade brought it under control - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी के औद्योगिक क्षेत्र में सूखे मेवे की पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लग गई। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फैक्ट्री कर्मचारी भी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। त्योहार के चलते फैक्ट्री में काम अधिक चल रहा था। फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर बाद 12:39 बजे फायर स्टेशन लोनी को सूचना मिली थी कि ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर ए-2 में स्थित प्लॉट नंबर एफ-10 पर संचालित औरो फ्रूट एंड वीकेसी नट प्राइवेट लिमिटेड नामक कम्पनी में आग लगी हुई है। लोनी फायर स्टेशन से घटनास्थल के लिए दो फायर टेंडर यूनिट रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर फायर कर्मियों ने देखा कि आग लगभग एक हजार वर्ग मीटर के प्लॉट पर बने दोमंजिला भवन के भूतल पर पैकेजिंग के लिए रखे कार्टून एवं बॉक्स के लॉट में लगी हुई है। आग ने भवन को दो तरफ से अपनी चपेट में ले लिया है।
आग काफी भीषण थी, जिसके चलते सीएफओ ने तीन फायर टेंडर साहिबाबाद और वैशाली फायर स्टेशन से भी घटनास्थल के लिए रवाना किए। आग सैटबैक एरिया में लगी विंडो के सहारे भूतल पर प्लांट के अंदर भी पहुंच चुकी थी, जिसको फायर सर्विस यूनिट ने अंदर घुसकर पूरी तरह से बुझा दिया है। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया है। इस दुघर्टना में किसी के हताहत होने की सूचना अब तक नहीं है। इस भवन में मानकों के अनुसार कोई अग्निशमन व्यवस्था स्थापित नहीं है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ghaziabad: Fire broke out in dry fruits packaging factory five vehicles of fire brigade brought it under control
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ghaziabad, fire broke, dry fruits, factory, up news\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved