• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गाजियाबाद : एलिवेटेड रोड पर पुलिस के सामने बैक गियर में दो किलोमीटर तक दौड़ाई कार

Ghaziabad: Car ran for two kilometers in back gear in front of police on elevated road - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद । गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड का एक वीडियो सामने आया है। जिसे देख कर लोग हैरान हो रहे हैं कि यह कहीं किसी फिल्म का स्टंट सीन तो शूट नहीं हो रहा। वीडियो के मुताबिक एलिवेटेड रोड पर एक आई 20 कार बैक गियर में तकरीबन दो किलोमीटर तक भागती हुई दिखाई दे रही है और उसे रोकने के लिए उसके ठीक आगे पुलिस की एक जीप सायरन बजाती हुई चल रही है। अंत में कर चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता है। यह वीडियो उस एलिवेटेड रोड का है, जहां हर तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सामने आए वीडियो के मुताबिक एलिवेटेड रोड पर एक कार अपनी ही लेन में बैक गियर में तेजी से भागती हुई चली जा रही है और उसे पुलिस की जीप उसे बार-बार रोकने का प्रयास कर रही है, जो ठीक उसके आगे चल रही है।
पीछे से आ रही गाड़ियों से भी वह कार टकराने से कई बार बची और पुलिस की जीप से कार की कई बार हल्की टक्कर हुई। फिर भी कार चालक बैक गियर में ही कार चलाता रहा और तकरीबन दो किलोमीटर बाद वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
फिलहाल इस मामले में पुलिस जानकारी जुटाना का प्रयास कर रही है और नंबर प्लेट को सीसीटीवी की फुटेज से निकलवा कर उसके मालिक तक पहुंचाने का प्रयास भी जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ghaziabad: Car ran for two kilometers in back gear in front of police on elevated road
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: elevated road, ghaziabad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved