• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गाजियाबाद:एक घर में भीषण धमाके से एक गंभीर रूप से घायल, अवैध तरीके से बना रहा था पटाखा

Ghaziabad: A massive explosion in a house seriously injured; one person was illegally manufacturing firecrackers. - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के एक मकान में हुए जोरदार धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना भीषण था कि मकान की छत और दरवाजे उड़ गए, जबकि आसपास के घर भी जोरदार कंपन से हिल उठे। किराए के मकान में दानिश नाम का युवक आतिशबाजी बनाने का काम कर रहा था। हादसे के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसमें दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, दानिश ही घर में अवैध रूप से पटाखे तैयार कर रहा था। हादसे में घर के अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह खतरे से बाहर है।
धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पूरे मामले की जानकारी पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने पर आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पा लिया और इलाके में शांति व्यवस्था कायम है।
सहायक पुलिस आयुक्त लिपि नगायच ने बताया कि दानिश द्वारा बिना अनुमति मकान में पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था, जो कानूनन अपराध है। इस मामले में थाना मसूरी पुलिस की ओर से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि कहीं इस क्षेत्र में अवैध आतिशबाजी बनाने के अन्य ठिकाने तो नहीं हैं। साथ ही घटना स्थल पर मौजूद विस्फोट में उपयोग किए गए रसायनों तथा सामग्री को जब्त कर लिया गया है।
उन्होंने बता कि पूरे मामले पर दनिश से भी पूछताछ की जाएगी जिससे और स्थानों का पता चल सके और इसके साथ कितने लोग इसमें जुड़े थे, इसकी भी जांच की जा रही है।
स्थानीय निवासियों ने ऐसे अवैध पटाखा निर्माण पर कड़ी रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे कारखाने न सिर्फ कानून के खिलाफ हैं, बल्कि पूरे इलाके की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा भी पैदा करते हैं। प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि अवैध पटाखा निर्माण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ghaziabad: A massive explosion in a house seriously injured; one person was illegally manufacturing firecrackers.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: massive explosion, ghaziabad, explosion, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved