• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हाईवे पर मिली लाश, कोहरे के चलते रातभर वाहनों के नीचे आने से सिर्फ उंगली-कान और सिर के बाल मिले

Dead body found on the highway, only fingers, ears and hair were found after being covered by vehicles overnight due to fog. - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद। गाजियाबाद के नेशनल हाईवे 9 पर सोमवार रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को उसकी मौत की जानकारी सुबह कोहरा कम होने के बाद मिली। लेकिन, तब तक वाहनों की चपेट में आने से शव के चिथड़े उड़ चुके थे और पुलिस को जांच के लिए सिर्फ उंगली, कान और सिर के बाल ही मिले। पुलिस ने सड़क पर चिपक चुकी लाश को खुरचकर बाहर निकलवाया और फिर आगे की करवाई के लिए भिजवाया है। पुलिस ने जब सोमवार रात की सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें सिर्फ घना कोहरा और गाड़ियों की आवाजाही ही दिखाई दे रही थी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान करना इसलिए मुश्किल है कि बॉडी का एक भी पार्ट सुरक्षित नहीं बचा है। यहां तक कि पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भी कुछ नहीं है। पुलिस ने सड़क पर चिपके मांस के लोथड़े जैसे-तैसे खुरचे और जांच के लिए भेज दिए हैं।
पुलिस ने बताया कि मौके से कुछ सिर के बाल और एक क्षतिग्रस्त उंगली और कान का टुकड़ा मिला है। इन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। ये हादसा गाजियाबाद-हापुड़ हाईवे पर वेव सिटी थाना क्षेत्र में सद्भावना कट के नजदीक हुआ।
सोमवार रात में किसी को कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह जब कुछ लोग घूम रहे थे तो उनकी नजर सड़क पर गई। उन्हें ऐसा लगा, जैसे रात यहां कोई एक्सीडेंट हुआ हो। जब वे करीब पहुंचे तो गौर से देखने पर इंसान की कुछ उंगलियां दिखाई दीं। इसके बाद पता चला कि यहां रात किसी व्यक्ति का एक्सीडेंट हुआ और वो मर गया।
सोमवार रात 8 बजे से ही हाईवे पर घना कोहरा शुरू हो गया था। रात 10 बजे के आसपास स्थिति ये थी कि विजिबिलिटी शून्य हो गई थी। 5 मीटर दूर चल रहे वाहन भी दिखाई नहीं दे रहे थे। माना जा रहा है कि सोमवार रात ही अज्ञात वाहन की चपेट में आकर यहां पर इस व्यक्ति की मृत्यु हो गई और कोहरे की वजह से नहीं दिखने के कारण पूरी रात वाहन उसको रौंदते गए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dead body found on the highway, only fingers, ears and hair were found after being covered by vehicles overnight due to fog.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ghaziabad, person, death, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved