गाज़ियाबाद। बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है योगी की पुलिस एक्शन में है। बदमाशों का पुलिस ने पॉश इलाके में पीछा किया और जवावी कार्यवाही में गोली मार दी। जिसमें एक बदमाश फरार हो गया। मेट्रो स्टेशन के पास बदमाशों ने एक शख्स से लूट की थी। बदमाशों की बाइक और तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
गाज़ियाबाद के पॉश वैशाली इलाके में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। यहाँ पर वैशाली मेट्रो स्टेशन से उतर कर आ रहे शख्स से बदमाशों ने लूट की और फरार होने के लिए भागे लेकिन पुलिस भी पीछे थी। बदमाशों ने एक सुनसान इलाका चुना और यहाँ मुड गए। लेकिन पुलिस भी पीछे थी। जिसके बाद पुलिस ने फायर किया। बदमाश भी पुलिस पर फायर कह रहे थे।
इसके बाद बदमाशों में से एक को पुलिस की गोली लगी। बदमाश वहीं गिर गया और दूसरा भाग निकला। लेकिन पुलिस ने उसका पीछा किया। तमाम बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। सभी जगह तलाशी ली जा रही है। घायल बदमाश को अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी पहचान चांद नाम के बदमाश के रूप में हुई है। दूसरा शाहरुख फरार है।
अधीर रंजन चौधरी की मांग : कनाडा में पीएम के कटआउट का अपमान करने, भारतीय झंडा जलाने वाले खालिस्तानी तत्वों पर करें कार्रवाई
केंद्रीय नेतृत्व ने नीतीश कुमार को साथ लेने का फैसला लिया तो भाजपा में हो जाएगा विद्रोह : सुशील मोदी
सैन्य गठबंधन नहीं, हम विवादों का शंतिपूर्ण हल चाहते हैं : सेनाध्यक्ष मनोज पांडे
Daily Horoscope