• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर हादसा, कार पर गिरा गर्डर, बची युवक की जान

Accident on under construction expressway, girder fell on car, youths life saved - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन साइट पर करीब 20 फीट ऊंचाई से 50 किलो से ज्यादा वजनी एक लोहे का गर्डर चलती कार पर गिर गया। जिसके चलते कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार चालक सकुशल बच गया। यह कोई पहला हादसा नहीं है। इस तरीके के हादसे आए दिन हाईवे पर हो रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना 4 फरवरी की बताई जा रही है। लेकिन, इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, दिल्ली से देहरादून तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। ये एक्सप्रेसवे एलिवेटेड है। 4 फरवरी को एक कार मुजफ्फरनगर जिले के कांधला से दिल्ली की तरफ जा रही थी। जब कार गाजियाबाद में ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के पावी गांव के नजदीक पहुंची तो अचानक एक लोहे का गर्डर शीशे को पार करता हुआ अंदर आ घुसा और स्टेयरिंग पर आकर अटक गया।
अगर स्टेयरिंग से गर्डर न रुकता तो कार चलाने वाले युवक की जान भी जा सकती थी। कार सवार युवक को पता नहीं चला कि अचानक ये सब क्या हुआ? वो बदहवास हालत में तुरंत कार से बाहर निकला। इसके बाद पता चला कि जहां पर ये हादसा हुआ, उसके ठीक ऊपर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा था और इसी दौरान लोहे का एक गर्डर करीब 20 फुट ऊंचाई से नीचे गिर गया।
इस पूरे प्रकरण में एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़ित युवक ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है। दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर कंस्ट्रक्शन कंपनी को सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accident on under construction expressway, girder fell on car, youths life saved
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: construction expressway, girder, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved