• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोदाम व घर में भीषण आग, फायर विभाग ने पाया काबू, बड़ी दुर्घटना टली

A massive fire broke out in a warehouse and a house, and the fire department brought it under control, averting a major disaster. - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद, । गाजियाबाद के न्यू गांधीनगर के तहसील कॉम्पलेक्स क्षेत्र में बीती रात अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना 4 दिसंबर 2025 की रात लगभग 9:58 बजे की है, जब फायर सर्विस को सूचना मिली कि एक घर और उसके भीतर बने जूते के गोदाम में आग धधक रही है। सूचना मिलते ही एफएस कोतवाली से एफएसओ के नेतृत्व में दो फायर टेंडर तुरन्त मौके के लिए रवाना किए गए। फायर यूनिट जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची, उन्होंने देखा कि आग सेकंड फ्लोर और तीसरी मंजिल पर बने अस्थायी टीन शेड वाले गोदामों में तेजी से फैल रही है। आग की तेज लपटें और घना धुआं देखते हुए स्थिति विकराल बनती जा रही थी। फायर कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तीन दिशाओं से होज पाइप लगाकर आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। आग की तीव्रता को देखते हुए तुरंत कोतवाली और वैशाली से अतिरिक्त फायर टेंडर भी बुलाए गए। गाढ़े धुएं और बढ़ती गर्मी के बीच फायर टीम ने बीए सेट पहनकर अंदर घुसकर लगातार पानी की बौछारें डालीं, जिससे आग को अन्य मंजिलों और आसपास के रिहायशी मकानों में फैलने से रोका जा सका।
करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। आग में सेकेंड फ्लोर और तीसरी मंजिल पर बने गोदामों में रखे जूते, दवाइयों का स्टोरेज, परफ्यूम और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस भीषण आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और समन्वय से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
आग पूरी तरह बुझाने के बाद फायर टेंडर और यूनिट वापस एफएस कोतवाली लौट आई। घटना की जांच जारी है, जबकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A massive fire broke out in a warehouse and a house, and the fire department brought it under control, averting a major disaster.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: disaster, fire broke, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved