• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

6 शातिर ठग गिरफ्तार, पांच कारें और पांच मोटरसाइकिलें बरामद

6 thugs arrested in Ghaziabad, Police recovered five cars and five motorcycles - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद की साहिबाबाद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच कारें व पांच मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पुलिस ठगों से पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी आकाश तोमर ने शनिवार को बताया, "शुक्रवार आधी रात थाना साहिबाबाद पुलिस ने सूचना के आधार पर बीकानेर कट से छह शातिर ठग को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए ठगों की पहचान कुलदीप, दीपक, राजीव व वरुण, शिशिर और विक्रम उर्फ विक्की के रूप में हुई है। गिरफ्तार ठगों के कब्जे व निशानदेही पर पांच नई लग्जरी कारें, पांच मोटरसाइकिलें, चार फर्जी पैन कार्ड, दो फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं।" एसपी ने बताया, "पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी आईडी एवं पैन कार्ड के जरिए वाहन कंपनियों से लोन कराकर मोटरसाइकिल एवं गाड़ियां खरीदकर आरटीओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन कराते थे। लोन में दिए गए सभी कागजात फर्जी होने के कारण कंपनियां इन्हें पकड़ नहीं पाती थी, जिसका फायदा उठाकर ये लोग वाहनों को अच्छे दामों में बेच देते थे।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-6 thugs arrested in Ghaziabad, Police recovered five cars and five motorcycles
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 6 thugs arrested, ghaziabad police, five cars and five motorcycles recovered, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved