• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते 26 साल के युवक की मौत, बिहार का रहने वाला था मृतक

26 year old youth died while running on treadmill, the deceased was a resident of Bihar - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद,। गाजियाबाद से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ता दिखाई दे रहा है। अचानक उसे हार्ट अटैक आया और वह ट्रेडमिल पर गिर पड़ा। पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।जानकारी के मुताबिक युवक की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें युवक खोड़ा इलाके की एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहा था। इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। वह ट्रेडमिल पर अचानक गिर गया था। आसपास मौजूद लोग उसके पास पहुंचे। जब तक लोग कुछ करते युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की पहचान सिद्धार्थ कुमार सिंह (26) के रूप में हुई है। वह सरस्वती विहार खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला था। घटना 16 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे बाबा जिम में हुई। ट्रेडमिल पर गिरते ही दो लोग आए और सिद्धार्थ को लेकर नजदीकी अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ की फैमिली मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। वह गाजियाबाद में पढ़ाई कर रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-26 year old youth died while running on treadmill, the deceased was a resident of Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: running on treadmill, resident of bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved