• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पैसे के लेनदेन में युवक की हत्या करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ में एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

One arrested in police encounter with miscreants who killed a youth in money transaction, other absconding - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद । गाजियाबाद के थाना कविनगर में बीते दिनों एक युवक की मारपीट के दौरान हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। बीती देर रात पुलिस को इस मारपीट में शामिल दो बदमाशों के थाना कविनगर इलाके में होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरा फरार हो गया है उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना कविनगर के गोविंदपुरम में हुए इस मामले में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद हुआ है। सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर, अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया है कि बीते दिनों थाना कवि नगर इलाके में एक व्यक्ति राहुल सिंह के साथ अज्ञात बदमाशों ने मारपीट की थी। जिसके बाद उनकी अगले दिन मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए इस घटना के लिए टीमों का गठन किया था। इसी कड़ी में पुलिस को बीती रात पता चला कि इस घटना से जुड़े कुछ आरोपी इस इलाके में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस से जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी।
इसी दौरान एनडीआरएफ रोड से स्कूटी सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके और उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मनीष उर्फ मंगल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है जो पुलिस की गोली से घायल हो गया और दूसरा बदमाश विक्की मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में बताया कि पैसों को लेकर उसका राहुल सिंह से विवाद हो गया था जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल सिंह के साथ मारपीट की और उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-One arrested in police encounter with miscreants who killed a youth in money transaction, other absconding
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: money transaction, encounter, crime news in hindi, crime news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved