फिरोजाबाद। आसमान से बरस रही आग का असर नीचे जमीन पर भी देखने को मिल रहा है। जहां हीट स्ट्रोक से फिरोजाबाद में एक दिन के अंदर पांच लोगों की जान जा चुकी है। जिनमें 2 महिला व तीन पुरुष हैं इसकी पुष्टि जिलाअस्पताल के डॉक्टर ने की है। साफ तौर पर 60 से ऊपर के बुजुर्ग लोगों के लिए हीट स्ट्रोक बहुत खतरनाक नजर आ रही है।
फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आलम यह है एक बेड पर दो-दो मरीजों को भी लेटाया जा रहा है, जिससे उनका इलाज किया जा सके। हीट स्ट्रोक के बढ़ते मामलों को लेकर डॉक्टर द्वारा भी गाइडलाइंस जारी की जा रही है। लोगों को सलाह दी गई है कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकले। दोपहर के समय घर के अंदर रहे। समय-समय पर पानी पीते रहे। सूरज के सीधे संपर्क में आने से बचें। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
थोड़ी सी सावधानी बरत कर लोग अपने आप को हीट स्ट्रोक से बचा सकते हैं। पर फिर भी प्रचण्ड गर्मी बुजुर्गों के लिए काल के रूप में नजर आ रहा है। यही कारण है मरीज लगातार बढ़ रहे हैं और मौत भी पर सबकुछ सही दिखाने का प्रयास स्वास्थ विभाग द्वारा किया जा रहा है। ट्रामा सेंटर के ईएमओ ने माना कि गुरुवार को 5 लोगों की डेथ बॉडी आई है। लगभग सभी हीट स्ट्रोक के शिकार हैं। अब अस्पताल में मरीज लगातार बढ़ रहे हैं।
अमेरिकी एयर स्ट्राइक के बाद ईरान का इजरायल पर हमला, दागीं 30 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल
अमेरिकी बमबारी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन : ईरानी परमाणु एजेंसी
ईरान पर अमेरिकी बमबारी से संयुक्त राष्ट्र फिक्रमंद, एंटोनियो गुटेरेस बोले- अब ये संघर्ष नियंत्रण से होगा बाहर
Daily Horoscope