• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर बस खड़े ट्रक से टकराई, 1 की मौत और 15 से ज्यादा घायल

Firozabad: Traveler bus collides with parked truck on Agra-Lucknow Expressway, 1 dead and more than 15 injured - Firozabad News in Hindi

फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक सड़क दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे यात्रियों से भरी तेज रफ्तार ट्रैवलर बस खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी बस आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर मौत हो गई और 15 से ज्यादा घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी को इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहे कि बस में कुल 17 यात्री सवार थे। सभी अयोध्या से मथुरा दर्शन के लिए जा रहे थे। सभी यात्री गुजरात के दादरा नगर हवेली के निवासी बताए जा रहे हैं।
अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि थाना नसीरपुर क्षेत्र में एक्सीडेंट हुआ है। 108 एंबुलेंस से मरीजों को लाया गया है, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हमने उन्हें फिरोजाबाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। ये लोग गुजरात के दादरा नगर हवेली के निवासी बताए जा रहे हैं। एक यात्री की मौत हुई है।
बता दें कि इससे पहलेअक्टूबर में यूपी के कानपुर में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। यह हादसा रामादेवी से पनकी भौती जाने वाले हाईवे पर हुआ था। हाईवे पर सुबह एक तेज रफ्तार डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था, जिससे डंपर के पीछे चल रही कार उसमें जा टकराई, इसके बाद दोनों वाहनों के पीछे चल रहे ट्राला ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। दो ट्रकों के बीच कार के एक्सीडेंट में परखच्चे उड़े गए थे। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Firozabad: Traveler bus collides with parked truck on Agra-Lucknow Expressway, 1 dead and more than 15 injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: agra-lucknow expressway, agra, lucknow, firozabad, truck, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, firozabad news, firozabad news in hindi, real time firozabad city news, real time news, firozabad news khas khabar, firozabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved