फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद के नगर निगम ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते फिर से सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार नगर निगम वार्ड नं. 32, हिमायूंपुर के भाजपा पार्षद नरेश शर्मा ने भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए सिर मुडवाने का अनूठा कदम उठाया है।
पार्षद नरेश शर्मा ने आरोप लगाया है कि दो महीने पहले, उन्होंने हिमायूंपुर बगीची से संबंधित एक शिकायत नगर आयुक्त को दी थी, जिसमें बिना सड़क बनाए ही भुगतान किए जाने की बात थी। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ जांच के लिए कई बार आश्वासन दिया गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सड़क पर मानकों के अनुसार लगा बोर्ड रातों रात गायब करने की कोशिश की गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस पूरे मामले पर पार्षद नरेश शर्मा ने कहा कि इस भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने सिर मुड़वाकर विरोध जताया है। उनका कहना है कि नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि जनता के हितों की रक्षा की जा सके।
भाजपा पार्षद का कहना है कि यह आंदोलन सिर्फ उनका नहीं, बल्कि आम जनता का है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं।
पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को निगरानी में लिया जाना चाहिए : राजनाथ सिंह
कर्नल सोफिया पर टिप्पणी मामला: सुप्रीम कोर्ट का मंत्री विजय शाह के खिलाफ दर्ज FIR पर रोक लगाने से इनकार, कहा- सोच समझकर बोलना चाहिए
उत्तर प्रदेश के हरदोई में ऑटो को मारी डंपर ने टक्कर, 6 लोगों की मौत
Daily Horoscope