• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी के फतेहपुर में गैस लीक से भीषण ब्लास्ट, 9 लोग झुलसे

Massive Blast Due to Gas Leak in Fatehpur, UP; 9 People Suffer Burns - Fatehpur News in Hindi

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद हुए जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 9 लोग झुलस गए। घटना कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव की है, जहां दो कमरों के एक मकान में गैस लीक होने की वजह से अचानक ब्लास्ट हो गया। यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे हुई, जब संतोष लोधी की पत्नी कलावती घर के अंदर रात का खाना बना रही थीं। खाना बनाते समय, बताया जा रहा है कि गैस का पाइप लीक होने लगा। हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद 6 लोग इसकी चपेट में आ गए, जबकि उन्हें बचाने पहुंचे 3 अन्य लोग भी झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत मलवां मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। 9 में से 8 लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया। इन घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर कानपुर भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पिलखिनी गांव के एक मकान में गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में मकान के अंदर मौजूद 6 लोग और उन्हें बचाने के लिए पहुंचे 3 लोग झुलस गए। कुल 9 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत मलवां मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर तेजी से कानपुर भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि ब्लास्ट सिलेंडर फटने से नहीं, बल्कि गैस लीक होने की वजह से हुआ था। मैं और जिलाधिकारी महोदय दोनों मौके पर पहुंचे थे। हमने मलवां मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों से घायलों के इलाज की जानकारी ली है और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। घायलों की स्थिति पर सतत नजर रखी जा रही है। हादसे की जांच जारी है।
कल्याणपुर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज सुमित देव पांडे ने बताया कि सभी गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को विशेष इलाज के लिए कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि घायलों को कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Massive Blast Due to Gas Leak in Fatehpur, UP; 9 People Suffer Burns
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: massive blast, gas leak, fatehpur, up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, fatehpur news, fatehpur news in hindi, real time fatehpur city news, real time news, fatehpur news khas khabar, fatehpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved