• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्‍तर प्रदेश : धर्मांतरण कर युवक ने किया निकाह, मिठाई बांटने पर हुआ खुलासा, शिकायत दर्ज

Uttar Pradesh: Young man converted and married, revealed when sweets were distributed, complaint lodged - Farrukhabad News in Hindi

फर्रुखाबाद। उत्‍तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक समुदाय विशेष की ओर से मस्जिद में धर्मांतरण कराकर युवती का निकाह करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। यह घटना कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानपुर की है। जानकारी मिलने के बाद कुछ युवकों ने इसकी सूचना डॉयल 112 को दी, जिसके तुरंत बाद लिखित शिकायत दी गई। इस मामले का खुलासा निकाह करने वाले युवक के रिश्‍तेदार के गांव में मिठाई बांटने के दौरान हुआ। गांव के युवकों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। घटना के बाद से गांव के युवकों ने युवती को लव जिहाद से बचाने के लिए विभिन्न संगठनों से संपर्क साधा। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानपुर में एक लव जिहाद से जुड़े मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया। जब गांव के ही शमशेर ने लड्डू बांटे थे। गांव में चर्चा है कि शमशेर के साला का पुत्र सलमान निवासी ग्वालटोली एक अन्य समुदाय की युवती को लेकर आया था और मस्जिद के मौलवी द्वारा उसका धर्मांतरण कर सलमान के साथ निकाह कराया गया है। जानकारी के मुताबिक इसकी खुशी में गांव में मिठाइयां बांटी गई।
लव जिहाद की जानकारी होने पर कुछ युवकों ने सूचना डायल 112 को दी।
युवक उदित चौहान ने देर रात कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत की और वहां का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया। उदित ने बताया कि धर्मांतरण के पहले भी कुछ मामले हुए हैं, लेकिन उसकी जानकारी नहीं हो सकी। इस युवती को बचाने का भरसक प्रयास किया जाएगा।
उन्‍होंने बताया कि जब घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तो उन्होंने बताया कि निकाह दोपहर में कराया गया है। उसके बाद देर शाम को रिश्‍तेदार ने गांव में मिठाइयां बांटी। इस मामले के उजागर होने के बाद से युवती और सलमान को कहीं भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttar Pradesh: Young man converted and married, revealed when sweets were distributed, complaint lodged
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh, young man, converted, married, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, farrukhabad news, farrukhabad news in hindi, real time farrukhabad city news, real time news, farrukhabad news khas khabar, farrukhabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved