• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी : फर्रुखाबाद-बदायूं हाईवे पर घने कोहरे में ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

UP: Truck and Pickup Truck Collide in Dense Fog on Farrukhabad-Budaun Highway, Driver Seriously Injured - Farrukhabad News in Hindi

फर्रुखाबाद । फर्रुखाबाद-बदायूं स्टेट हाईवे पर घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अमृतपुर थाना क्षेत्र में राजपुर कस्बे के पास हुआ, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव गुलाल नगला निवासी 22 वर्षीय हरिओम पुत्र दलवीर कई वर्षों से दूध डेयरी से जुड़ी पिकअप चलाते हैं। शुक्रवार सुबह वह अमृतपुर क्षेत्र के आसपास के गांवों से दूध इकट्ठा कर रहे थे। इसी दौरान पंजाब राज्य से आ रहे एक ट्रक ने उनकी पिकअप को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हरिओम उसमे फंस गया। घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम थी, जिससे दोनों वाहन चालकों को एक-दूसरे को देखने में देर हो गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक और हेल्पर वाहन को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से घायल हरिओम को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी। कई रोडवेज बसें, डंपर, ट्रक और कारें जाम में फंस गईं।
घटना के दौरान हरिओम का भाई भी मौके पर पहुंच गया और घायल भाई को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर पहले अस्पताल पहुंचाने की सलाह दी। काफी प्रयासों के बाद घायल हरिओम को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजेपुर भिजवाया गया। वहां से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और आगे इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है। जाम की वजह से यातायात पूरी तरह ठप हो गया था, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों की मदद से भीड़ हटाई गई और रास्ता साफ किया गया।
थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया कि घायल पिकअप चालक को अस्पताल पहुंचाया गया है। ट्रक चालक फरार है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। ट्रक को जब्त करने और चालक की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP: Truck and Pickup Truck Collide in Dense Fog on Farrukhabad-Budaun Highway, Driver Seriously Injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: farrukhabad-budaun highway, driver, up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, farrukhabad news, farrukhabad news in hindi, real time farrukhabad city news, real time news, farrukhabad news khas khabar, farrukhabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved