• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकार को मौजूदा समय के आपातकाल के बारे में सोचना चाहिए : अखिलेश यादव

The government should think about the current emergency: Akhilesh Yadav - Farrukhabad News in Hindi

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे छोटे सिंह यादव के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए बुधवार को फर्रुखाबाद पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने मौजूदा समय के आपातकाल को ध्यान में रखने की बात कही। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार के 1975 में लगाए गए आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में कार्यक्रम कर रही है। इस पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि घोषित और अघोषित दो तरह का आपातकाल होता है। आपातकाल की अगर चर्चा हो रही है तो इस समय जो आपातकाल चल रहा है। उसका ध्यान भी रखा जाना चाहिए। कांग्रेस की स्थापना इटावा में हुई थी, जबकि भाजपा की विचारधारा अंग्रेजों की बनाई थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नकारात्मक राजनीति करती है। भाजपा धर्म से धर्म को और जाति से जाति को लड़ाना चाहती है। यहां राज्य सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर हम लोग आउटसोर्स खत्म करेंगे और पक्की नौकरी देंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव यहां आए थे। भाजपा यादव के रूप में उन्हें प्रचारित कर रही है। लेकिन, उनके रहते ही यहां किसी की चोटी काटी गई और किसी पर पेशाब डाली गई। मोहन यादव को एक बार फिर आना चाहिए और दोनों परिवारों से मिलना चाहिए।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर भी भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के दबाव में सीजफायर हो रहा है। सीजफायर सरकार ने व्यवसाय के दबाव में ही स्वीकार किया था। सरकार स्वदेशी की बात करती है लेकिन यहां ज्यादातर लोगों के पास चीन के बने मोबाईल हैं।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The government should think about the current emergency: Akhilesh Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: farrukhabad, uttar pradesh, former chief minister, akhilesh yadav, emergency\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, farrukhabad news, farrukhabad news in hindi, real time farrukhabad city news, real time news, farrukhabad news khas khabar, farrukhabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved