• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का फर्रुखाबाद दौरा, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

SP supremo Akhilesh Yadav visits Farrukhabad, pays tribute to former MP Chhote Singh Yadav - Farrukhabad News in Hindi

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को फर्रुखाबाद जनपद पहुंचे। वे सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के निवास पर पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अखिलेश यादव ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वे सपा पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे और मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। अखिलेश यादव लगभग 30 मिनट तक परिजनों के बीच रुके और पुरानी स्मृतियों को साझा किया। मीडिया से बातचीत में सपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार और यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "बीजेपी सिंदूर लेकर जनता के सामने निकलती है, लेकिन जनता अब उनकी चूकों को जानना चाहती है।" उन्होंने हाल ही में अहमदाबाद में हुए दर्दनाक हादसे का भी जिक्र किया, जिसमें पायलट समेत कई डॉक्टरों की मौत हुई थी। अखिलेश यादव ने कहा कि इस घटना के बाद देशभर के लोगों में हवाई यात्रा को लेकर डर का माहौल है।
उन्होंने प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याएं, बिजली की महंगाई, विद्युत आपूर्ति की किल्लत, रोजगार और नौकरियों की कमी जैसे मुद्दे गंभीर रूप से जनता को परेशान कर रहे हैं। सरकार इन सवालों से भाग नहीं सकती।
पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के निधन पर जिलेभर के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SP supremo Akhilesh Yadav visits Farrukhabad, pays tribute to former MP Chhote Singh Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sp supremo, akhilesh yadav, visit, s farrukhabad, tribute, former mp, chhote singh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, farrukhabad news, farrukhabad news in hindi, real time farrukhabad city news, real time news, farrukhabad news khas khabar, farrukhabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved