• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फर्रूखाबाद में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल, चार फरार

Police encounter in Farrukhabad, one miscreant injured, four absconding - Farrukhabad News in Hindi

फर्रूखाबाद। जिले की एसओजी, सर्विलांस टीम और कम्पिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके चार साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। मुठभेड़ कम्पिल थाना क्षेत्र के भैंसरी गांव के पास हुई। पुलिस टीम इलाके में चेकिंग कर रही थी तभी पांच संदिग्ध युवकों को आते देखा गया। रोकने की कोशिश पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश रॉकी निवासी ममापुर, कोतवाली कायमगंज के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। रॉकी पर लूट, चोरी व मारपीट समेत आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
चार फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police encounter in Farrukhabad, one miscreant injured, four absconding
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police encounter, farrukhabad, one miscreant, injured, four absconding, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, farrukhabad news, farrukhabad news in hindi, real time farrukhabad city news, real time news, farrukhabad news khas khabar, farrukhabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved