• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पूरे सैन्य सम्मान से शहीद का अंतिम संस्कार

Martyr last rites performed with full military honours in Farrukhabad, Uttar Pradesh - Farrukhabad News in Hindi

फर्रुखाबाद । लद्दाख क्षेत्र के न्योमा में 16 फरवरी को एक हादसे में दो सैनिक शहीद हो गए थे। उनमें फर्रुखाबाद के नायब सूबेदार सुनील कुमार भी शामिल थे। बुधवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में उनके पैतृक गांव में शहीद का अंतिम संस्कार हुआ। सुनील कुमार का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव दुल्लामई में हुआ। वह 6 मार्च 2009 को फिरोजपुर, पंजाब में बंगाल इंजीनियर यूनिट में सिपाही के रूप में भर्ती हुए थे। बाद में पदोन्नत होकर वह नायब सूबेदार बने थे। उनकी तैनाती हाल ही में लद्दाख में थी। सुनील कुमार के भाई ने बताया कि 16 फरवरी को सुबह करीब 9:30 बजे सुनील कुमार अपने कार्यालय के बाहर खड़े थे, तभी अचानक पानी की टंकी फट गई और उसकी चपेट में आकर वह शहीद हो गए। शहीद होने वाले दूसरे सैनिक सूबेदार संतोष कुमार पंजाब के रहने वाले थे।
सुनील कुमार का पार्थिव शरीर उनके गांव दुल्लामई भेजा गया। वहां पर बुधवार सुबह लगभग 10 बजे शहीद को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। पूरा माहौल गमगीन था। इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद शहीद को अंतिम सलामी दी गई और उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के पुत्र ईशू ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में गांववाले और जनप्रतिनिधि मौजूद थे, जिनमें समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और संकिसा अध्यक्ष पति प्रतिनिधि राहुल राजपूत भी शामिल थे।
पूरे गांव ने शहीद के समर्पण और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Martyr last rites performed with full military honours in Farrukhabad, Uttar Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: farrukhabad, uttar pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, farrukhabad news, farrukhabad news in hindi, real time farrukhabad city news, real time news, farrukhabad news khas khabar, farrukhabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved