• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फर्रुखाबाद: चेकिंग के दौरान पुलिस की गैंगस्टर से मुठभेड़, आरोपी के दाहिने पैर में लगी गोली

Farrukhabad: Police clash with gangster during checks; accused shot in the right leg - Farrukhabad News in Hindi

फर्रुखाबाद । फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना पुलिस की बुधवार रात चेकिंग के दौरान कन्नौद जिले के रहने वाले एक गैंगस्टर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। इलाज के लिए आरोपी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कंपिल थाना पुलिस की ओर से बुधवार की मध्य रात्रि कटिया चौराहे पर चेकिंग की जा रही थी। पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और बाइक की गति तेज कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने घेरकर आरोपी को रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से भी आत्मरक्षा में फायरिंग की गई। इससे वह व्यक्ति घायल हो गया उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रविदास उर्फ करिया जनपद कन्नौज का निवासी बताया है। पहले वह छोटी मोटी घटनाएं कर चुका है। यहां भी वह कोई घटना करने की फिराक में था। संदिग्ध से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बाइक भी दिल्ली से चोरी करना उसने बताया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। उस पर चोरी, गैंगस्टर सहित करीब 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। मामले में कंपिल पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
बीती रात पुलिस ने बुलंदशहर और सुल्तानपुर में भी मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को ढेर कर दिया।
वहीं खुर्जा नगर पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ की भी खबर सामने आई है। पुलिस की गोली लगने से खुर्जा के सुल्तानपुर गांव का रहने वाला मनोज उर्फ बब्बल घायल हो गया। बदमार के पास से पुलिस ने तमंचा, तीन जिंदा और दो खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farrukhabad: Police clash with gangster during checks; accused shot in the right leg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gangster, farrukhabad, police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, farrukhabad news, farrukhabad news in hindi, real time farrukhabad city news, real time news, farrukhabad news khas khabar, farrukhabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved