• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भड़काऊ भाषण मामले में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और उनकी भतीजी पर केस दर्ज

Case registered against former Foreign Minister Salman Khurshid and his niece in inflammatory speech case - Farrukhabad News in Hindi

कायमगंज। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और उनकी भतीजी मारिया आलम पर भड़काऊ भाषण के मामले में फर्रुखाबाद स्थित कायमगंज में मंगलवार को केस दर्ज हुआ। उड़न दस्ता मजिस्ट्रेट डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और उनकी भतीजी मारिया आलम खां ने कायमगंज के एक जनसभा में 'जेहादी' शब्द का इस्तेमाल कर ध्रुवीकरण करने का प्रयास किया है, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इसी कारण इन पर केस दर्ज कराया गया है। दरअसल, फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिलांका में इंडिया गठबंधन के समर्थन में सोमवार शाम जनसभा हुई। सभा में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की मौजूदगी में उनकी भतीजी सपा जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम ने 'संघी सरकार' को हटाने के लिए 'वोट जिहाद' की अपील कर दी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व विदेश मंत्री और उनकी भतीजी मारिया आलम के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।
सलमान खुर्शीद की भतीजी सपा नेता मारिया आलम ने चुनावी जनसभा में कहा था कि मुल्क और संविधान बचाने के लिए हम लोग मिलकर हरा और जिता सकते हैं। ऐसे में क्या हम जीत नहीं सकते? हमारे समाज को जागरूक होकर 'वोट जिहाद' करना होगा।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Case registered against former Foreign Minister Salman Khurshid and his niece in inflammatory speech case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: case registered, former foreign minister, salman khurshid, inflammatory speech case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, farrukhabad news, farrukhabad news in hindi, real time farrukhabad city news, real time news, farrukhabad news khas khabar, farrukhabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved