• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फर्रुखाबाद में बाइक सवार को बचाने में पेड़ से टकराई कार, महिला समेत तीन घायल

Car Crashes into Tree While Swerving to Avoid Biker in Farrukhabad; Three Injured, Including a Woman - Farrukhabad News in Hindi

फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशी के सफर को दर्द में बदल दिया। यह हादसा थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के अंतर्गत फर्रुखाबाद–दिल्ली मार्ग पर ग्राम बरौन के पास हुआ, जहां एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला बजरिया निवासी प्रिंस अपने परिवार और एक मित्र के साथ हरियाणा के बल्लभगढ़ से फर्रुखाबाद आ रहे थे। उनके साथ उनकी मां आशा देवी (50 वर्ष) और उनके मित्र सौरभ (23 वर्ष), जो बल्लभगढ़ हरियाणा के रहने वाले हैं भी कार में सवार थे। सभी लोग एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए फर्रुखाबाद आ रहे थे। रास्ते में जब उनकी कार ग्राम बरौन के पास पहुंची, तभी अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी मोड़ दी, लेकिन कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
इस हादसे में आशा देवी, उनके बेटे प्रिंस और प्रिंस के मित्र सौरभ को चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया लेकिन महिला आशा देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर करने की सलाह दी है। बाकी दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घायल प्रिंस ने बताया कि वे सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए बल्लभगढ़ से फर्रुखाबाद आ रहे थे। जैसे ही वे ग्राम बरौन के पास पहुंचे, तभी अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में यह हादसा हो गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Car Crashes into Tree While Swerving to Avoid Biker in Farrukhabad; Three Injured, Including a Woman
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: farrukhabad, car, car crashes into tree, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, farrukhabad news, farrukhabad news in hindi, real time farrukhabad city news, real time news, farrukhabad news khas khabar, farrukhabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved