• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फर्रुखाबाद में ससुराल आए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या का आरोप

Body of Youth Visiting In-Laws Found Hanging from Tree in Farrukhabad; Murder Alleged - Farrukhabad News in Hindi

फर्रुखाबाद। जिले के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम ज्योंता में ससुराल आए एक युवक का शव आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला है। यह जानकारी फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एटा जिले के थाना अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला विकास नगर मैनपुरी रोड निवासी राम अवतार के 35 वर्षीय बेटे संजय कुमार का शव ज्योता निवासी जोगेंद्र सिंह के खेत में खड़े आम के पेड़ पर रविवार सुबह लटका मिला। सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा और इसकी सूचना मृतक के ससुराल पक्ष को दी। इसके बाद ससुर नरेश चंद्र द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतक संजय कुमार के पिता रामअवतार ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया है। संजय तीन दिन पहले दिल्ली से घर लौटा था और 11 अप्रैल को ससुराल आया था, जहां सुबह उसकी मौत की सूचना मिली।
मृतक की पत्नी मोनी ने बताया कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पति उसे पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दे रहा था और स्वयं आत्महत्या करने की बात भी कर रहा था। विवाद बढ़ने पर डायल 112 को सूचना भी दी गई थी। पत्नी ने यह भी बताया कि दिल्ली में किसी महिला से उसके पति का कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर आए दिन विवाद होता था।
संजय पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी वर्ष 2009 में मोनी से हुई थी, और उसके दो बच्चे, सौम्या (14) और अंशु (12) हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया, मां सूरजमुखी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। उपनिरीक्षक अरविंद अवस्थी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Body of Youth Visiting In-Laws Found Hanging from Tree in Farrukhabad; Murder Alleged
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: farrukhabad news, mohammadabad, suicide case, suspicious death, uttar pradesh police, crime news india, forensic team, family dispute, hanging body case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, farrukhabad news, farrukhabad news in hindi, real time farrukhabad city news, real time news, farrukhabad news khas khabar, farrukhabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved