अयोध्या। अयोध्या में भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले राममंदिर के लिए पत्थर तराशने के रूके काम पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने सफाई दी है। विहिप का कहना है कि पत्थर तराशी का काम अनवरत चलने वाला है। तराशी का काम कुछ निजी कारणों से रूका था। एक सप्ताह में काम पुन: शुरू हो जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि पत्थर तराशी का काम बंद होने की अफवाह फैलाई गई है। जब कारसेवकों पर गोली चली तब अयोध्या में पत्थर तराशी का काम नहीं रूका तो अब क्या रूकेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बताया कि सितंबर 1990 से कार्यशाला में लगातार पत्थर तराशी का काम हो रहा है। पहले 150 कारीगर काम कर रहे थे। 1992 में विवादित ढांचा ध्वस्त होंने के बाद भी कार्यशाला में काम नहीं रूका था। तो अब क्या रूकेगा। यह अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। तराशी का काम करने वाले कारीगरों के निजी कारणों से काम रूका हुआ है। लेकिन एक सप्ताह में पुन: शुरू हो जाएगा।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope