फैजाबाद। उ0प्र0 के विधान सभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार के सत्तारूढ़ होने के साथ ही अराजकता का दौर शुरू हो गया है। भाजपा एवं आरएसएस संगठन के अंग बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद, युवा मोर्चा एवं हिन्दू युवा वाहिनी आदि संगठनों ने कानून व्यवस्था को अपने हाथों में ले लिया है। यह बातें पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कही। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को लेकर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी संतोष कुमार राय को सपा जिला अध्यक्ष गंगासिंह यादव की अगुवाई में दिया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
श्री पाण्डेय ने कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में बड़ी संख्या में हत्याओं, डकैती, बलात्कार तथा अपहरण की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। दलित तथा कमजोर वर्ग का उत्पीड़न शुरू हो गया है। जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहला अवसर है जब जनता द्वारा निर्वाचित किसी सरकार की गिरती हुई साख के विरूद्ध केवल दो माह में ही महामहिम राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराना पड़ा। विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल दो माह की अवधि में सहारनपुर जनपद में लगातार गम्भीर घटनायें हुई हैं। मथुरा का डकैती व हत्याकाण्ड, ग्रेटर नोएडा जेवर क्षेत्र में चार महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार व हत्या, वाराणसी में 10 करोड़ रूपये की डकैती, गोरखपुर में हत्याएं, इलाहाबाद में सामूहिक बलात्कार व हत्या आदि दिल दहलाने वाले काण्ड हुए हैं। प्रदेश सरकार निरन्तर बढ़ती घटनाओं को रोकने में विफल रही है।
सरकार का आरोप राइट टू हेल्थ बिल के बारे में डॉक्टर फैला रहे हैं भ्रम, रेजिडेंट्स के साथ वार्ता, मांगे मानीं, काम पर लाैटेंगे
रामनवमी पर भक्तों की भीड़ : अयोध्या में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा राम जन्मोत्सव, पटना में तैयार हुए 20000 किलो लड्डू
उम्रकैद की सजा के बाद गैंगस्टर अतीक अहमद सुरक्षित पहुंचा साबरमती जेल
Daily Horoscope